द्वारीखाल ब्लॉक में बाघ/गुलदार का आतंक, गोशाला में घुसकर गाभिन गाय को मार डाला
पौड़ी। द्वारीखाल ब्लॉक क्षेत्र में बाघ/गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन पालतू पशु हिंसक जानवरों का शिकार बन रहे हैं। मंगलवार रात ग्राम कोठार (चैलूसैंण) निवासी पृथ्वीसिंह रावत की गोशाला में गुलदार घुस गया और गाभिन (गर्भवती) गाय को मार डाला।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को दे दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि शासन-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि क्षेत्र में हिंसक जानवरों से सुरक्षा के स्थाई इंतज़ाम किए जाएं, ताकि लोगों और उनके पशुओं की जान बचाई जा सके।

