कोटद्वार : नदियों का जलस्तर सामान्य, बारिश नहीं
कोटद्वार। क्षेत्र की प्रमुख नदियों का जलस्तर सामान्य सीमा के भीतर बना हुआ है तथा सभी नदियों में जल स्तर घटने की प्रवृत्ति दर्ज की गई है।

सुकरौ नदी का जलस्तर 396.00 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के स्तर (398.50 मी.) से काफी नीचे है। इसी प्रकार, मालन नदी का जलस्तर 490.50 मीटर एवं खो नदी का जलस्तर 441.00 मीटर दर्ज किया गया है। तीनों नदियों का रुझान घटता हुआ पाया गया है।
क्षेत्र में बारिश नहीं हुई, जिससे जल स्तर में और अधिक कमी आने की संभावना है। जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि वर्तमान में किसी भी प्रकार की आपात स्थिति नहीं है, फिर भी सतर्कता बरती जा रही है।
