श्रीनगर गढ़वाल : अलकनंदा नदी का जलस्तर सामान्य, बारिश दर्ज
श्रीनगर गढ़वाल, 2 सितम्बर 2025 (सुबह 8 बजे) अलकनंदा नदी का जलस्तर 533.95 मीटर दर्ज किया गया है, जो कि खतरे के स्तर 536.00 मीटर से नीचे है। नदी का रुझान घटता हुआ पाया गया है।

बीते 24 घंटे में क्षेत्र में 14.00 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद नदी का जलस्तर नियंत्रण में है।
प्रशासन ने बताया कि फिलहाल किसी भी प्रकार की आपात स्थिति नहीं है, फिर भी अलकनंदा नदी के बढ़ते–घटते जलस्तर पर सतर्क निगरानी रखी जा रही है।
