जिला पंचायत पौड़ी का शपथ ग्रहण अब 5 सितंबर को
पौड़ी। जिला पंचायत पौड़ी गढ़वाल के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तिथि में संशोधन किया गया है। अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत डॉ. सुनील कुमार ने जानकारी दी कि सचिव पंचायतीराज के आदेशों के अनुपालन में अब यह समारोह आगामी 05 सितम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे ऑडिटोरियम सभागार, पौड़ी में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के बाद जिला पंचायत की प्रथम बैठक 06 सितम्बर 2025 को प्रातः 11:00 बजे जिला पंचायत सभागार, पौड़ी में आहूत की जाएगी।
