उत्तराखंडपौड़ी

खाद्य सुरक्षा योजना -: 15 हजार रुपए से कम मासिक आय वाले परिवारों को मिलेगी प्राथमिकता

*30 अगस्त तक पूर्ण करने का लक्ष्य*

पौड़ी। जिला पंचायती राज अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों में राशन कार्ड सत्यापन अभियान 30 अगस्त तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस संबंध में सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पात्र व्यक्तियों को खाद्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाए तथा अपात्र व्यक्तियों को बाहर किया जाए।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत आने वाले सफेद कार्ड, अंत्योदय (गुलाबी कार्ड) और राज्य खाद्य योजना (पीला कार्ड) का सत्यापन किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वयं इस प्रक्रिया की समीक्षा कर रहे हैं।

पात्रता के प्रमुख मानक:

परिवार की कुल मासिक आय 15 हजार रुपये से कम हो।

विधवा या अकेली महिला कार्य करती हो और मासिक आय 15 हजार से कम हो।

परिवार का मुखिया असाध्य रोग से पीड़ित हो एवं मासिक आय 15 हजार रुपए से कम हो।

ऐसे परिवार जिनके किसी सदस्य को दिव्यांग पेंशन मिल रही हो और मासिक आय 4 हजार रुपये से कम हो, उन्हें अंत्योदय योजना में शामिल किया जाएगा।

परिवार में कोई सदस्य दिव्यांग हो और मासिक आय 15 हजार रुपये से कम हो, तो उन्हें प्राथमिक परिवार में सम्मिलित कर राष्ट्रीय खाद्य योजना का लाभ मिलेगा।

मुखिया की आयु 60 वर्ष से अधिक हो और मासिक आय 15 हजार से कम हो।

भूमि की कुल जोत 4 हेक्टेयर से कम हो।

मजदूर वर्ग अथवा जिन पर आयकर की देयता नहीं बनती हो।

सरकारी/गैर सरकारी आय 15 हजार रुपये से कम हो।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि शासनादेश के अनुसार निर्धारित शर्तों के अनुरूप ही राशन कार्डों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए, ताकि वास्तविक पात्र परिवारों को ही योजनाओं का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *