उत्तराखंडपौड़ी

सिंगटाली मोटरपुल निर्माण हेतु ई-टेंडर आमंत्रित

पौड़ी गढ़वाल। अधीक्षण अभियंता, 12वाँ लोक निर्माण विभाग, पौड़ी गढ़वाल द्वारा सिंगटाली मोटरपुल निर्माण कार्य हेतु ई-टेंडरिंग के माध्यम से निविदाएँ आमंत्रित की गई हैं।

यह कार्य मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 413/2022 के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल की विधानसभा यम्केश्वर के कौड़ियाला–व्यासघाट मोटर मार्ग (किमी 01) पर गंगा नदी स्थित सिंगटाली नामक स्थान पर सेतु निर्माण हेतु आमंत्रित किया गया है।

निविदा से संबंधित मुख्य विवरण:

निविदा उपलब्ध होगी: 02 सितम्बर 2025 से

वेबसाइट: www.uktenders.gov.in

धरोहर राशि: ₹71.77 लाख

निविदा मूल्य: ₹5000 + 18% GST

निविदा वैधता अवधि: 120 दिन

कार्य पूर्ण करने की अवधि: 18 माह

पंजीकरण अर्हता: राज्य/भारत सरकार में A श्रेणी एवं उच्चतर (सेतु कार्य हेतु)

इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पोर्टल पर विवरण देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *