उत्तराखंडपौड़ी

वरिष्ठ नागरिक दिवस पर विधिक जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

पौड़ी। वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल की ओर से पाबो के बिंद्रा वृद्धाश्रम में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) नाज़िश कलीम ने की।

शिविर में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2016 की जानकारी दी गई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई।

इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पाबो क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें कंबल वितरित किए गए और नालसा (आपदा पीड़ितों को विधिक सेवाएं) योजना, 2010 के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर वृद्धाश्रम प्रबंधक प्रेम बल्लव पुसोला, रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी, खंड विकास अधिकारी पाबो धूम सिंह, सहायक खंड विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह, सीएचसी प्रभारी पंकज कुमार, तकनीकी स्वयंसेवक/अधिकार मित्र अनिल तथा पाबो क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *