स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा आर्थिक बल, सीसीएल स्वीकृति हेतु लगेगा ऋण शिविर
पौड़ी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल स्वीकृति और वितरण के लिए ऋण शिविर लगाये जाने हैं। इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने खण्ड विकास अधिकारियों और जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को पत्र भेजते हुए बैंक शाखावार तैयार रोस्टर के अनुसार ऋण शिविरों का आयोजन कर बैंक शाखाओं में लंबित ऋण आवेदन पत्रों को स्वीकृत एवं वितरण कर अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सीसीएल सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिये हैं।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति और सीसीएल स्वीकृत एवं वितरण के उद्देश्य से विकास खण्डों में चिन्हित बैंक शाखाओं में शिविर लगाये जाएंगे।
