उत्तराखंड

स्वतंत्रता दिवस पर पौड़ी में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

विभिन्न आयु वर्गों के बालक–बालिकाएं लेंगे भाग, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

पौड़ी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय उत्तराखंड, देहरादून एवं जिला प्रशासन पौड़ी के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, पौड़ी द्वारा 14 अगस्त को क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न आयु समूहों में प्रतिस्पर्धाएं होंगी।

दौड़ का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे कंडोलिया मैदान से होगा और यह विभिन्न निर्धारित मार्गों पर संपन्न होगी। बालक वर्ग में अंडर–14 की दौड़ कंडोलिया मैदान से निदेशक विद्यालय शिक्षा कार्यालय तक एवं वापसी, अंडर–17 की दौड़ कंडोलिया मैदान से सर्किट हाउस तक एवं वापसी, जबकि ओपन वर्ग की दौड़ कंडोलिया मैदान से बंतापानी (खाण्डयूसैंण पेट्रोल पम्प) तक होगी।

इसी तरह बालिका वर्ग में भी अंडर–14, अंडर–17 और ओपन वर्ग की दौड़ क्रमशः निदेशक विद्यालय शिक्षा कार्यालय, सर्किट हाउस एवं बंतापानी मार्ग पर आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है, लेकिन प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल पर प्रारंभ से एक घंटा पूर्व पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *