उत्तरकाशीदेहरादून

लच्छीवाला टोल प्लाजा पर आया हाथी, कार पर किया हमला

डोईवाला (देहरादून)Ó शनिवार शाम लच्छीवाला टोल प्लाजा पर अचानक पहुंचे हाथी ने अफरा-तफरी मचा दी। सड़क पार करते समय सामने आई कार पर उसने हमला किया, जिससे कार के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ देर उत्पात करने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया।

टोल कर्मी राकेश नौटियाल ने बताया कि हाथी के सामने कार आने पर वह आक्रामक हो गया था। इस दौरान उसने टोल बैरियर पर भी हमला किया और एक गाड़ी को पलटने की कोशिश की, लेकिन चालक ने समय रहते कार आगे बढ़ाकर खतरे से बचाव किया।

टोल प्लाजा कर्मचारी मनीष नेगी ने बताया कि हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए चेतावनी बैनर लगाए गए हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। लच्छीवाला रेंजर मेधावी कीर्ति के अनुसार, क्षेत्र में वन विभाग की टीम गश्त कर रही है।

स्थानीय लोगों और टोल कर्मियों ने वन विभाग से हाथियों की बढ़ती आवाजाही पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

https://www.facebook.com/share/v/1JU5RYcF7T/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *