उत्तराखंड

राज्यहित में क्षेत्रीय ताकतों को एकजुट होने का आह्वान

चौखुटिया/अल्मोड़ा। पूर्व सैनिक भुवन कठायत ने उत्तराखंड के हित में सभी क्षेत्रीय राजनीतिक ताकतों से एकजुट होकर विचार करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 4 अक्टूबर 2026 को देहरादून के डोभाल चौक, रायपुर में एक सभा आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रदेश हित को लेकर सभी क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से गठबंधन के संबंध में विचार-विमर्श का आग्रह किया गया है।

भुवन कठायत ने कहा कि राज्यहित के लिए सभी को अपने-अपने ‘ईगो’ और व्यक्तिगत मतभेदों को एक किनारे रखकर एक साथ बैठकर विचार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों और संगठनों की विचारधाराओं में जो समानताएं हैं, उन्हें आधार बनाकर प्रदेश हित में साझा मंच तैयार करने पर चर्चा होनी चाहिए।

उन्होंने सभी क्षेत्रीय ताकतों से 4 अक्टूबर की सभा में शामिल होकर उत्तराखंड के हित में एकजुटता और भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *