उत्तराखंडपौड़ी

पौड़ी जिले का गोदा गांव बनेगा पहला संस्कृत ग्राम

10 अगस्त को मुख्यमंत्री धामी करेंगे प्रदेश के 13 संस्कृत ग्रामों का शुभारंभ

पौड़ी। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक-एक संस्कृत ग्राम की स्थापना की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 10 अगस्त को प्रदेश के सभी 13 संस्कृत ग्रामों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

मुख्य कार्यक्रम देहरादून जनपद के भोगपुर (डोईवाला) में पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री स्वयं उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी चयनित संस्कृत ग्रामों में भी वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा।

पौड़ी जिले के खिर्सू विकासखंड का गोदा गांव जिले का पहला संस्कृत ग्राम घोषित किया गया है। संस्कृत ग्राम योजना का उद्देश्य इस प्राचीन भाषा के संरक्षण, संवर्धन और जन-जन में प्रसार को बढ़ावा देना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इसकी समृद्ध परंपरा से जुड़ी रह सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *