उत्तराखंडद्वारीखालपौड़ी

पंचायत चुनावों में राष्ट्रीय दलों के प्रति दिखा आक्रोश, जनता ने सुनाई खरी-खरी

द्वारीखाल (पौड़ी गढ़वाल) पंचायत चुनाव के दौरान इस बार जनता में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रति आक्रोश साफ तौर पर देखने को मिला। द्वारीखाल ब्लॉक के डाबर गांव में मतदाताओं ने अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की।

गांव की एक महिला मतदाता ने कहा, “जब से होश संभाला, कमल पर ही वोट दिया है, लेकिन हमारे लिए कोई ठोस सुविधा नहीं आई। सड़क तो आई है, पर डाबर देवीखेत मोटर मार्ग की हालत बहुत खराब है। अस्पताल, शिक्षा और रोजगार की स्थिति बेहद दयनीय है।”

वहीं एक युवक ने तो प्रचार करने आए कार्यकर्ताओं के पर्चे तक फेंक दिए और गुस्से में कहा, “हर चुनाव में नेता आते हैं, वादे करते हैं, फिर पांच साल तक कोई सुध लेने नहीं आता।”

ग्रामीणों का मानना है कि यदि राष्ट्रीय दलों ने अब भी जनभावनाओं को नहीं समझा और ज़मीनी स्तर पर कार्य नहीं किया, तो भविष्य में उन्हें जनता की बेरुखी का सामना करना पड़ सकता है।

स्थानीय मुद्दों, ख़राब सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और युवाओं के लिए रोजगार न होना इन पंचायत चुनावों में अहम मुद्दे बनकर उभरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *