उत्तराखंडपौड़ी

मुख्यमंत्री आज करेंगे सैंजी गांव सहित आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण

पौड़ी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज दिनांक 07 अगस्त, 2025 को दोपहर 12:30 बजे जनपद पौड़ी गढ़वाल के पाबौ विकासखंड अंतर्गत सैंजी ग्राम और उसके आसपास के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री धामी इन क्षेत्रों में हाल ही में हुई भारी वर्षा एवं भूस्खलन से प्रभावित जनजीवन की स्थिति का जायजा लेंगे। निरीक्षण के उपरांत वे आपदा प्रभावित लोगों से भेंट करेंगे तथा राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के आगमन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *