थलीसैंण के बांकुड़ा गांव में अतिवृष्टि से मलबा आया, पांच नेपाली नागरिक लापता, स्वास्थ्य टीम ने घायलों का किया उपचार
पौड़ी। जिले के थलीसैंण तहसील के अंतर्गत बांकुड़ा गांव में मंगलवार देर रात मूसलाधार बारिश के कारण भारी मात्रा में मलबा आने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन द्वारा त्वरित राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। घटनास्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर घायलों का प्राथमिक उपचार किया।
पांच नेपाली नागरिक लापता:
बारिश से आए मलबे में पांच नेपाली नागरिकों/परिजनों के लापता होने की सूचना मिली है। लापता व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं:
1. नरेंद्र बहादुर खटका (40 वर्ष)
2. संध्या खटका (35 वर्ष), पत्नी नरेंद्र बहादुर खटका
3. रोमन खटका (18 माह), पुत्र नरेंद्र बहादुर खटका
4. अमृता परिहार (21 वर्ष), पत्नी राम बहादुर
5. विमल बिष्ट (21 वर्ष)
चार लोग घायल:
घटनास्थल पर चार लोगों के घायल होने की भी जानकारी मिली है, जिनमें से दो को इलाज हेतु देघाट भेजा गया है। घायलों के नाम निम्न हैं:
1. उदय गुरु (21 वर्ष)
2. गोपाल थापा (19 वर्ष)
3. कालीराम बहादुर (23 वर्ष) – देघाट भेजा गया
4. लक्ष्मी देवी (21 वर्ष) – देघाट भेजी गई

प्रशासन की तत्परता:
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत गांव में पहुंची और घायलों का मौके पर उपचार किया गया। जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
राहत व बचाव कार्य जारी:
लापता व्यक्तियों की तलाश हेतु राहत व बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बाधित रास्तों को खोलने का कार्य भी जारी है।
