उत्तराखंडपौड़ी

लगातार वर्षा से कई मोटर मार्ग प्रभावित, बहाली कार्य युद्धस्तर पर जारी

पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण विभिन्न मोटर मार्गों पर मलबा आने से यातायात बाधित हुआ है। जिला प्रशासन व संबंधित विभागों द्वारा मार्गों को शीघ्र खोलने हेतु मानव व मशीनी संसाधनों के साथ त्वरित कार्यवाही की जा रही है।

बाधित व बहाली कार्यरत मोटर मार्ग:

कोटद्वार–बल्ली मोटर मार्ग

पौखाल–भवासी मोटर मार्ग

मलबा हटाने का कार्य जारी है।

हनुमंती–फतेहपुर मोटर मार्ग (किमी 2 के पास)

के मार्ग अवरुद्ध, विभागीय अधिकारी मौके पर मौजूद।

यमकेश्वर लिंक रोड

कॉजवे की जेसीबी से सफाई जारी।

घटटूगाड (यमकेश्वर क्षेत्र)

मलबा हटाने का कार्य प्रगति पर।

चपलोड़ी–कुल्याणी मोटर मार्ग

मार्ग जगह–जगह क्षतिग्रस्त। वैकल्पिक यातायात व्यवस्था हेतु कार्रवाई जारी।

कोठार–मोलकंडी मार्ग (गोदिसेरा के पास)

मार्ग अवरुद्ध, विभागीय अधिकारी मौके पर।

मोहनचट्टी मार्ग

दो जेसीबी मशीनें तैनात, सड़क खोलने का कार्य जारी।

सुरक्षा की दृष्टि से एक पुल पर एहतियातन यातायात बंद किया गया है।

सुचारु किए गए प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग:

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (पौड़ी सीमा) सुबह चमधार में मलबा आने से बाधित हुआ मार्ग, लोनिवि द्वारा मलबा हटाकर यातायात सुचारु किया गया।

पौड़ी–सतपुली–गुमखाल–कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग

कुल्हाड़ मोड़ पर मलबा आने से बाधित मार्ग को मशीनों की सहायता से खोल दिया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रभावित मार्गों की सतत निगरानी की जा रही है तथा आपदा प्रबंधन की दृष्टि से संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखते हुए शीघ्रतम बहाली के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *