बद्रीनाथ एवं पौड़ी-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात के लिए हुआ बहाल
पौड़ी। पौड़ी जनपद की सीमा में स्थित बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को आज सुबह चमधार में आये मलबे के कारण कुछ समय के लिए अवरुद्ध कर दिया गया था। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मशीनों की मदद से मलबा हटाया गया, जिससे मार्ग को पुनः यातायात के लिए खोल दिया गया है।

इसी प्रकार, पौड़ी–सतपुली–गुमखाल–कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल्हाड़ मोड़ के समीप भारी वर्षा के कारण मलबा आ गया था, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया था। संबंधित विभागों द्वारा सक्रियता से कार्य करते हुए यहां भी यातायात को पूर्ण रूप से सुचारु कर दिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा मार्गों की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
