भारी वर्षा के बाद नदी जलस्तर व मार्गों की स्थिति पर जिला प्रशासन की दैनिक रिपोर्ट जारी
Daily Report
कार्यालय: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल
दिनांक: 05 अगस्त 2025
समय: प्रातः 08:00 बजे
स्थान: पौड़ी गढ़वाल
मुख्य बिंदु:
बीते 24 घंटे में कोटद्वार में 122 मिमी और धूमाकोट में 48 मिमी वर्षा दर्ज
त्रिवेणीघाट, ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी स्तर के निकट
कोटद्वार की मलन, सुखरो और खो नदियों का जलस्तर घटते क्रम में
कुल 18 पीएमजीएसवाई सड़कें बंद, एनएच पूर्णतः खुले
जिला पौड़ी गढ़वाल में बीते 24 घंटों के भीतर विभिन्न क्षेत्रों में हुई वर्षा की मात्रा निम्नवत रही:
कोटद्वार – 122 मिमी
धूमाकोट – 48 मिमी
लैंसडाउन – 30 मिमी
पौड़ी – 30 मिमी
थलीसैंण – 27.5 मिमी
यमकेश्वर – 18 मिमी
चौबट्टाखाल – 10 मिमी
चाकीसैंण – 8 मिमी
सतपुली – 6.5 मिमी
श्रीनगर – 5 मिमी
नदी जलस्तर स्थिति:
अलकनंदा नदी, श्रीनगर:
वर्तमान जलस्तर – 533.80 मीटर
चेतावनी स्तर – 535.00 मीटर
खतरे का स्तर – 536.00 मीटर
गंगा नदी, त्रिवेणीघाट ऋषिकेश:
वर्तमान जलस्तर – 339.44 मीटर
चेतावनी स्तर – 339.50 मीटर
खतरे का स्तर – 340.50 मीटर
मालन नदी, कोटद्वार:
जलस्तर – 490.50 मीटर
प्रवृत्ति – घटती हुई
चेतावनी स्तर – 491.50 मीटर
खतरे का स्तर – 492.00 मीटर
सुखरो नदी, कोटद्वार:
जलस्तर – 396.00 मीटर
प्रवृत्ति – घटती हुई
चेतावनी स्तर – 397.50 मीटर
खतरे का स्तर – 398.50 मीटर
खो नदी, कोटद्वार:
जलस्तर – 441.00 मीटर
प्रवृत्ति – घटती हुई
चेतावनी स्तर – 443.50 मीटर
खतरे का स्तर – 444.00 मीटर
सड़क मार्गों की स्थिति:
राष्ट्रीय राजमार्ग (NH): 03 में से सभी खुले
राज्य राजमार्ग (SH): 14 में से 13 खुले, 01 बंद
मध्य वर्गीय सड़कें (MDR): 17 में से 15 खुले, 02 बंद
अन्य जिला सड़कें (ODR): 08 सभी खुले
ग्राम्य सड़कें (VR): 306 में से 290 खुले, 16 बंद
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY): 18 सड़कें बंद
जिला प्रशासन की अपील:
नदियों के आसपास न जाएं, अनावश्यक यात्रा से बचें। प्रशासन सतत निगरानी बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

