कुल्हाड़ जिला पंचायत सीट से महेन्द्र सिंह राणा की जीत, शेखर नेगी को 131 मतों से हराया
द्वारीखाल, पौड़ी गढ़वाल – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत द्वारीखाल ब्लॉक की कुल्हाड़ जिला पंचायत सीट शुरू से ही एक हॉट सीट बनी रही। इस सीट पर निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा और युवा प्रत्याशी शेखर नेगी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

देर रात तक चली मतगणना के बाद महेन्द्र सिंह राणा को 131 मतों से विजयी घोषित किया गया। चुनावी मैदान में शुरू से ही मुकाबला काफी रोमांचक बना रहा, लेकिन अंततः जनता ने एक बार फिर से महेन्द्र सिंह राणा पर भरोसा जताया।
विजयी घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जोरदार जश्न मनाया गया।
