त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: जनपद पौड़ी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई मतगणना, विजयी प्रत्याशियों की हुई घोषणा
पौड़ी। सभी 15 विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन की मतगणना गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
जनपद में कुल 1166 ग्राम पंचायतों में से 187 ग्राम प्रधान पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे, जबकि 04 पद रिक्त रहे। इसी प्रकार 370 क्षेत्र पंचायत सदस्य सीटों में से 24 पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वार्ड सदस्यों के रूप में 2052 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के साथ ही 71 पदों पर मतदान कराए गए।

गुरुवार को मतगणना पूर्ण होने के पश्चात रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा कुल 975 ग्राम प्रधान, 346 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 33 जिला पंचायत सदस्य पदों पर विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई। सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रदान किया जा रहा है।
जिला पंचायत सदस्य सीट पर विजयी प्रत्याशी
🔹 विकासखंड पौड़ी
डोभ श्रीकोट: अनुज कुमार
ल्वाली: जगदीश चंद्र
🔹 पाबौ
खंडूलि: राजेश्वरी देवी
कालों: कर्मवीर सिंह
कलुण: भरत सिंह
🔹 खिर्सू
ग्वाड़: चैत सिंह
सिंगोरी: चंद्रभानु सिंह
🔹 यमकेश्वर
भादसी: गीता देवी
उमरोली: बचन सिंह
गुमालगांव: कविता डबराल
🔹 थलीसैंण
टीला: शिवचरण नौडियाल
ब्यासी: वंदना रौथान
बड़ेथ: बुद्धि सिंह
भरनों: अंजलि जोशी
नौड़ी: सीमा देवी
🔹 कोट
धौलकंडी: रचना बुटोला
कठूड़: आराधना
🔹 बीरोंखाल
सिल्ली मल्ली: शांति देवी
बमराड़ी: रजनी रावत
बाड़ाडांडा: अनूप
🔹 दुगड्डा
सीला: सीमा देवी
पठूड़अकरा: प्रमिला देवी
🔹 द्वारीखाल
चांदपुर: विक्रम सिंह बिष्ट
🔹 जयहरीखाल
टसीला: पूनम देवी
जयहरी: ज्योति देवी
🔹 एकेश्वर
कोटा: दीपिका इष्टवाल
चैधार: आरती देवी
🔹 पोखड़ा
गडरी: पूनम देवी
पोखड़ा: बलवंत सिंह
🔹 रिखणीखाल
कर्तिया: पल्लवी देवी
सुलमोड़ी: अरुण कुमार
🔹 कल्जीखाल
गढ़कोट: सविता देवी
थैर: कमला देवी
रात्रि 11 बजे तक विकासखंड नैनीडांडा की जगदेई, अंदरौली व बीलकोट सीटों एवं द्वारीखाल की सुराड़ी व कुल्हाड़ सीट पर परिणाम प्रतीक्षित थे।
