सुराड़ी जिला पंचायत सीट पर अर्जुन नेगी की जीत
482 मतों से जीत दर्ज कर दोहराया जनसेवा का संकल्प
कुल प्राप्त मत 6695 निरस्त 166
पौड़ी गढ़वाल – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में सुराड़ी जिला पंचायत सीट पर कांटे की टक्कर के बाद अर्जुन नेगी ने 482 मतों से जीत दर्ज की है। अर्जुन नेगी को कुल 2512 वोट प्राप्त हुए, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी आशीष नेगी ‘शैलू भाई’ को 2030 वोट मिले। कुल 6695 मत प्राप्त हुए जिनमें से 166 निरस्त किए गए।

अन्य प्रत्याशियों में शैलेन्द्र सिंह को 892, जितेंद्र नेगी ‘मिंटू भाई’ को 564, और दिनेश कुमार कंडवाल को 531 मत प्राप्त हुए।
जीत के बाद अर्जुन नेगी ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“यह जनादेश विकास की जीत है। मैं क्षेत्र की जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा और निरंतर क्षेत्र की बेहतरी के लिए कार्य करता रहूंगा।”
वहीं आशीष नेगी ‘शैलू भाई’ ने बेहद संयमित प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“मैं जनमत का सम्मान करता हूँ और परिणाम को सहर्ष स्वीकार करता हूँ। जनता का जो स्नेह और प्यार मिला, उसके लिए मैं कृतज्ञ हूँ। मैं हारकर भी खुद को विजयी महसूस कर रहा हूँ।”
“धनबल और छलबल ने भले ही मतों को प्रभावित किया हो, लेकिन मेरा जनसेवा का संकल्प पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है।
सुराड़ी सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प और भावनात्मक रहा, जिसमें एक ओर विकास के वादे थे तो दूसरी ओर जनसंपर्क और ईमानदारी की मिसालें।
