उत्तराखंडपौड़ी

कठूड़बड़ा सीट से ऊषा बडोला ने मारी बाज़ी, ब्लॉक प्रमुख पद की प्रबल दावेदार

कठूड़बड़ा सीट से ऊषा बडोला ने मारी बाज़ी, ब्लॉक प्रमुख पद की प्रबल दावेदार

द्वारीखाल। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत द्वारीखाल विकासखंड की कठूड़बड़ा क्षेत्र पंचायत सीट से ऊषा बडोला ने शानदार जीत दर्ज की है। ऊषा बडोला अब ब्लॉक प्रमुख पद की भी प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं।

अपने जीत के बाद ऊषा बडोला ने क्षेत्र की समस्त जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा, “मैं आप सभी की अपेक्षाओं पर खरी उतरने का पूर्ण प्रयास करूंगी। यह जीत आपकी उम्मीदों की जीत है, मेरी नहीं।”

स्थानीय जनमानस में जीत की खबर के बाद उत्साह का माहौल देखा गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई।

क्षेत्र में अब सभी की निगाहें ब्लॉक प्रमुख चुनाव पर टिकी हैं, जहां ऊषा बडोला की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *