भारी वर्षा से बाधित मार्गों पर यातायात बहाल
पौड़ी। जिला प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हाल की अत्यधिक वर्षा के चलते अवरुद्ध हुए प्रमुख मार्गों में से दो मार्गों को यातायात के लिए खोल दिया गया है।

राज्य मार्ग SH-09 (किमी 106)
फतेपुर–लैंसडौन रोड (किमी 08)
लोक निर्माण विभाग द्वारा मलबा हटाने और सड़क मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया, जिसके उपरांत इन मार्गों पर सामान्य आवागमन बहाल कर दिया गया है।

