उत्तराखंड

छतिण्डा से प्रधान पद की उम्मीदवार रजनी देवी ने गिनाईं प्राथमिकताएं – सड़क, स्वास्थ्य,रोजगार और पेंशन मुद्दा मुख्य

द्वारीखाल। ग्राम पंचायत सौड़ छतिण्डा प्रधान पद की उम्मीदवार रजनी देवी ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। उन्होंने गांव के खस्ताहाल मोटर मार्ग की मरम्मत को अपना पहला मुद्दा बताया है। साथ ही छतिण्डा से ठंठोली को जोड़ने वाले निर्माणाधीन मोटर मार्ग के 800 मीटर हिस्से पर अभी तक पहाड़ी कटान ना होने से आवागमन पूरी तरह बंद है, जिसे वह जल्द चालू करवाना चाहती हैं।

रजनी देवी ने जसपुर स्वास्थ्य केन्द्र में आपातकालीन सेवा, प्रसव केन्द्र की स्थापना और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का भी संकल्प जताया है।

इसके साथ ही वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन की सुचारु व्यवस्था तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना भी उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने अपील की कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो वे ग्राम पंचायत सौड़ छतिण्डा को विकास की नई राह पर ले जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *