द्वारीखाल ब्लॉक में पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की बिक्री से 5 जुलाई तक 1.44 लाख रुपये की आय
द्वारीखाल। पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत द्वारीखाल ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया जोरों पर रही। 5 जुलाई 2025 तक विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्रों की जोरदार बिक्री देखी गई है।

ब्लॉक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार:
ग्राम पंचायत सदस्य (पंच)
अनारक्षित सीटों के लिए: 251 फॉर्म
आरक्षित सीटों के लिए: 393 फॉर्म
ग्राम प्रधान
अनारक्षित: 71 फॉर्म
आरक्षित: 178 फॉर्म
क्षेत्र पंचायत सदस्य
अनारक्षित: 54 फॉर्म
आरक्षित 88
इस प्रकार, वार्ड सदस्य, प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के कुल 376 अनारक्षित और 659 आरक्षित सीटों के लिए कुल 1035 नामांकन पत्र अब तक बेचे जा चुके हैं।
नामांकन पत्रों की बिक्री से कुल प्राप्त धनराशि: ₹1,44,525

पंचायत चुनावों को लेकर ब्लॉक क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन की गति को देखकर स्पष्ट है कि इस बार ग्रामीण स्तर पर चुनावी भागीदारी जोरदार रहने वाली है।
