सुराड़ी जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित आशीष नेगी ने भरा नामांकन
द्वारीखाल। जिला पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच सुराड़ी सीट से चुनावी माहौल गरमा गया है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित उम्मीदवार आशीष नेगी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन के दौरान आशीष नेगी के साथ भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने जनसमर्थन के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर अपना पर्चा दाखिल किया।
नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वे क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता, युवाओं को अवसर, और पारदर्शी शासन सुनिश्चित करेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं में नामांकन को लेकर उत्साह देखने को मिला, वहीं विपक्षी खेमों में भी हलचल बढ़ गई है। आशीष नेगी के समर्थकों का कहना है कि उनकी जीत पक्की है।
