उत्तराखंडकल्जीखालपौड़ी

कल्जीखाल के दलमोटा में जिला कार्यक्रम अधिकारी की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन

पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन में विकासखंड कल्जीखाल के ग्राम दलमोटा में आज जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र प्रसाद थपलियाल की अध्यक्षता में चौपाल/त्वरित समाधान दल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर त्वरित समाधान करना था।

बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें प्रमुख रूप से पशुपालन, आपूर्ति, पेयजल, कृषि और लोक निर्माण विभाग से जुड़ी समस्याएं सामने आयीं। बैठक में प्राप्त समस्याओं एवं सुझावों पर संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। साथ ही गांव के जलस्रोत का भी स्थलीय निरीक्षण किया गया।

चौपाल में ग्राम वासियों द्वारा गांव से लगभग 500 मीटर दूर स्थित प्राकृतिक पेयजल स्रोत से पेयजल आपूर्ति हेतु पंपिंग योजना निर्माण की आवश्यकता पर ज़ोर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र एक फलदार पेटी है, और यदि पंपिंग योजना का निर्माण किया जाता है तो इससे ना केवल पेयजल संकट का समाधान होगा, बल्कि पलायन में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती अंजू चमोली, सुपरवाइजर श्रीमती सुनीता तोपवाल, पशुपालन विभाग से पंकज कुमार, कृषि विभाग से सुशील कुमार एवं भूपेंद्र कुमार, पेयजल विभाग से चंद्रशेखर कुमेटी, गणेश सिंह नेगी, महिंद्र सिंह गुसाईं, एवं जयकृत सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *