उत्तराखंडपौड़ी

आपदा प्रबंधन पर जागरुकता शिविर आयोजित

श्रीनगर और पौड़ी में आयोजित कार्यशालाओं में दिया गया विशेष प्रशिक्षण

पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के दिशा-निर्देशन में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र श्रीनगर और एसएसबी कैंप नागदेव, पौड़ी में संपन्न हुआ।

श्रीनगर में आयोजित प्रशिक्षण सत्र में 16 मृतक आश्रित होमगार्ड जवानों को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। वहीं एसएसबी कैंप नागदेव में चल रहे 10 दिवसीय एनएनसी शिविर के अंतर्गत 335 कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षण का नेतृत्व कर रहे मास्टर ट्रेनर किशन सिंह पंवार ने प्रतिभागियों को आपदा के समय सतर्कता, जन-जागरुकता, त्वरित तैयारी, भूकंप से बचाव के उपाय, इम्प्रोवाइज्ड स्ट्रेचर निर्माण और आपातकालीन दूरभाष नंबरों के सही उपयोग जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिससे आपातकालीन स्थितियों में शीघ्र और प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सके।

शिविर में सीओ लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. चौहान, सूबेदार ओम प्रकाश, विनोद नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और सुरक्षा बलों को आपदा के समय दक्ष और जागरूक बनाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *