जिला न्यायालय परिसर में आयोजित प्रशिक्षण सम्पन्न
पौड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी की ओर से जिला जज न्यायालय परिसर पौड़ी के सभागार कक्ष में पैनल अधिवक्ता गण एवं समस्त अधिकार मित्र/PLV’s के साथ एक दिवसीय प्रश्न कार्यक्रम व मासिक बैठक आयोजन किया गया।
माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/ सिविल जज सीनियर डिवीजन अकरम अली के द्वारा मंगलवार को समस्त पैनल अधिवक्तागण तथा समस्त अधिकार मित्र/पीएलवी के साथ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में नालसा (बच्चों के लिए अनुकूल कानूनी सेवाएं), योजना 2024, नालसा (मानसिक रूप से ग्रस्त बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं), योजना 2024, नालसा (आपदा पीड़ितों को कानूनी सेवाएं) योजना 2010, मादक पदार्थों का दुरुपयोग और अवैध तस्करी एवं “सुरक्षित दवाएँ सुरक्षित जीवन”, आवाज उठाओ ” पौश” अधिनियम पर समस्त पैनल अधिवक्तागणों तथा समस्त अधिकार मित्र/PLV’s को जानकारियां दी गई।
इस अवसर पर पैनल अधिवक्तागण, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री कमल प्रसाद बमराडा, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री विनोद कुमार, रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती कुसुम नेगी तथा अधिकार मित्र/PLV’s उपस्थित रहे।
