उत्तराखंडऋषिकेश

ईमानदार अधिकारी को हटाने का षडयंत्र कर रहे हैं मेयर-: मोहित डिमरी

ऋषिकेश। मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि ऋषिकेश नगर निगम के मेयर शंभू पासवान उत्तराखंड के एक ईमानदार अधिकारी को हटाने का षडयंत्र कर रहे हैं। नगर आयुक्त शैलेन्द्र नेगी ने मेयर शंभू पासवान को सरकारी गाड़ी पर जीपीएस लगाने के लिए कहा था, जिसको लेकर शंभू पासवान ने हंगामा शुरू कर दिया है।

सरकारी गाड़ियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जीपीएस लगाया जाता है, जिसके लिए शंभू पासवान विरोध कर रहे हैं। ऋषिकेश नगर निगम में विकास के लिए केंद्र द्वारा करोड़ों रुपए पारित हुए हैं, जिसे ठिकाने लगाने के लिए शैलेंद्र नेगी जैसे ईमानदार अधिकारी को हटाने की साजिश कुछ नेताओं द्वारा की जा रही है। ऐसा होता है तो हम सड़कों पर उतरकर पुरजोर विरोध करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *