उत्तराखंडद्वारीखालपौड़ी

सरकार की 03 साल की उपलब्धियों पर विकासखण्ड द्वारीखाल में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रमुख प्रशासक महेन्द्र सिंह राणा ने प्रतिनिधि के रूप में किया प्रतिभाग

द्वारीखाल। उत्तराखण्ड सरकार के 03 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में यमकेश्वर विधानसभा के विकासखण्ड द्वारीखाल में आयोजित बहुउददेशीय शिविर में प्रमुख प्रशासक महेन्द्र सिंह राणा ने शिविर प्रतिनिधि के रूप में प्रतिभाग किया।

आज ब्लॉक मुख्यालय द्वारीखाल पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, बीजेपी कार्यकताओं एवं स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं एवं ढोल दमाऊ वाद्य यंत्रों से महेन्द्र सिंह राणा का गर्मजोशी से स्वागत किया। बहुउददेशीय शिविर में कोटद्वार जिले के जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल के प्रथम बार विकासखण्ड द्वारीखाल आगमन पर प्रमुख प्रशासक महेन्द्र सिंह राणा सहित बीजेपी कार्यकर्ताओं व मातृशक्ति ने फूल मालाओं एव वाद्य यंत्रों से नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।

शुक्रवार को पहली बार द्वारीखाल पंहुचने पर नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष कोटद्वार ने अपने सम्बोधन मे कहा कि पार्टी द्वारा मुझे जो जिम्मेदारियां व दायित्व दिया गया है मैं उसे तन मन धन से पूर्ण करने की कोशिश करूंगा। मै सभी कार्यकताओं व पदाधिकारियों का आहवन करता हूं कि मैं पार्टी की नीतियों व विचार धाराओं को जन-जन तक पहुंचाउगां। प्रमुख प्रशासक महेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि हमारी उत्तराखण्ड सरकार के तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम में मैं सभी का अपने विकासखण्ड में हार्दिक स्वागत करता हूं। इन तीन वर्षो में हमारी सरकार द्वारा जो कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है, उनको आमजन तक पंहुचानी है तभी हमारा संकल्प पूर्ण होगा और हम सुशासन की ओर बढेगे। तथा आमजन मानस की समस्याऐं दूर होगी। मेरा सभी से अनुरोध है कि आप इन शिविरों में अपनी बात रखें तथा स्टालों से विभागीय जानकारी प्राप्त करें ये शिविर आप लोगों के लिए लगाये जा रहे हैं, जिससे हर व्यक्ति को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में समस्त रेखिय विभागों द्वारा स्टाल लगाकर अपने विभागों से सम्बन्धित जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर एसडीएम लैंसडॉन शालिनी मौर्य, बीडीओ द्वारीखाल जयकृत सिंह बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष भाजपा  सुरेन्द्र आर्य जी, मण्डल उपाध्यक्ष सुखरो उम्मेद सिंह बिष्ट मण्डल उपाध्यक्ष भाबर मण्डल पकंज कवदियाल मण्डल महामंत्री रविन्द्र डबराल, मंडल अध्यक्ष सुखपाल नेगी, जिला मंत्री अर्जुन कण्डारी, महिला मोर्चा अध्यक्षा शोभा नैथानी, शकुन्तला रावत, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य रेनू उनियल, महामंत्री भाजपा द्वारीखाल कल्याण बिष्ट, किसान मोर्चा अध्यक्ष कुलदीप बिष्ट, पूर्ण सांसद प्रतिनिधि मनोज रावत, समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *