उत्तराखंडपौड़ी

युद्ध एवं ऑपरेशन में शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी आर्थिक सहायता

पौड़ी। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लैंसडॉन लेफ्टिनेंट कर्नल (से.नि.) वी.पी. भट्ट ने बताया कि वार विडोज एसोसिएशन, शहीद भवन, नई दिल्ली द्वारा युद्ध एवं ऑपरेशन में शहीद सैनिकों के आश्रितों को एक लाख रुपए की धनराशि आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहीद सैनिकों के ऐसे आश्रित, जिन्हें यह धनराशि पहले नहीं मिली है, वे आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन अविलंब जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, लैंसडॉन में जमा करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, लैंसडॉन से फोन नंबर 01386-263149, 01386-262365 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *