उत्तराखंडऋषिकेशपौड़ी

लक्ष्मणझूला के वानप्रस्थ घाट पर गंगा आरती एवं दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित

ऋषिकेश/पौड़ी। प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में लक्ष्मणझूला स्थित वानप्रस्थ घाट पर गंगा आरती और दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने श्रद्धा के साथ एक हजार एक दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया।

आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कहा कि सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष पूर्ण होने पर जनपद भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत विभागों द्वारा समस्त विकासखंडों और विधानसभा क्षेत्रों में स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं का लाभ तत्काल दिया जा रहा ह

उन्होंने बताया कि इसी कार्यक्रम के तहत लक्ष्मणझूला में गंगा आरती और दीपोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें गंगा मैय्या के जयकारों के साथ दीप जलाए गए। यह कार्यक्रम क्षेत्रवासियों और पर्यटकों के लिए एक धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव बना।

इस दौरान आचार्यो के मंत्रोच्चार के साथ संस्थान के सदस्यों ने मां गंगा की आरती की, इसके साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप जलाए। दीपकों से मां गंगा का आंचल कई घंटों तक अलौकिक छटा बिखेरता रहा। वहीं सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्ष सेल्फी प्वाइंट पर श्रद्धालुओं ने सेल्फी भी ली।

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल, खंड विकास अधिकारी दृष्टि आनंद, अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्भय सिंह, अधिशासी अधिकारी जोंक अंकित राणा,  नायब तहसील वैभव जोशी, कानूनगो सत्यपाल चौहान,  राजस्व उपनिरीक्षक संजय सिंह गुसाईं व वेद प्रकाश सहित अन्य अधिकरी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *