कंडोलिया मैदान में हुआ फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
पौड़ी। सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज जिला प्रशासन पौड़ी गढ़वाल और खेल विभाग के सहयोग से ऐतिहासिक कंडोलिया मैदान में अंडर 17 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में पौड़ी की तीन टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला पौड़ी की B टीम और C टीम ने बेच रहा जिसमें C टीम विजयी रही। पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी के द्वारा विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी संदीप डुकलान प्रशासनिक अधिकारी गंगा प्रसाद, संतोषी , शिवम रावत, चंद्र मोहन उनियाल, योगेश भट्ट, आशीष कुमार, विनोद कुमार, सुनील कुमार, आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
