पौड़ी

सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने पर नैनीडांडा के पटोटिया में आयोजित हुआ कार्यक्रम

*प्रदेश के हर व्यक्ति को पहुंच रहा विभिन्न योजनाओं का लाभ: महंत दिलीप रावत विधायक लैंसडॉन विधानसभा*

पौड़ी। उत्तराखंड सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में लैंसडॉन विधानसभा के नैनीडांडा ब्लॉक के पटोटिया में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लैंसडॉन विधायक मंहत दिलीप रावत ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विधायक ने अपने संबोधन में जनता के सामने सरकार की विभिन्न उपलब्धियां गिनवाई। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है जहां समान नागरिकता कानून को लागू किया गया। जिससे सभी प्रदेशवासियों को एक समान कानून के दायरे में रहना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड आज चौमुखी विकास की ओर बढ़ रहा है, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

 

ज उत्तराखण्ड सरकार की विभिन्न योजनाओं से उत्तराखंड प्रदेशवासी सशक्त हो रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न लाभार्थियों को चेक, व्हील चेयर, महालक्ष्मी किट, आवास योजना के स्वीकृति पत्र अन्य सामग्री वितरित की। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, दिव्यांग उपकरण व अन्य लाभार्थियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, उपजिलाधिकारी धुमाकोट शालिनी मौर्य, ब्लॉक प्रशासक नैनीडांडा प्रशांत कुमार, खंड विकास अधिकारी प्रमोद पांडे, सहायक समाज कल्याण अधिकारी मनीष गुसाईं सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *