पौड़ी

पौड़ी की अंडर-21 फुटबॉल टीम के चयन के लिए कल ट्रायल, खिलाड़ियों को कंडोलिया मैदान में दिखाना होगा दम

अल्मोड़ा में 27 से 29 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, अनुसूचित जाति वर्ग के खिलाड़ी कर सकेंगे प्रतिभाग

पौड़ी। अल्मोड़ा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय अंडर-21 बालक आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में पौड़ी गढ़वाल की टीम भी प्रतिभाग करेगी। जनपद की टीम के गठन के लिए 26 नवंबर को पौड़ी के कंडोलिया मैदान में चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 नवंबर तक हेमवती नंदन बहुगुणा खेल स्टेडियम, अल्मोड़ा में किया जाएगा। प्रतियोगिता अनुसूचित जाति वर्ग के अंडर-21 बालक खिलाड़ियों के लिए आयोजित हो रही है, जिसमें पौड़ी गढ़वाल की टीम को प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

जिला खेल अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, इच्छुक खिलाड़ी 26 नवंबर को सुबह 11 बजे कंडोलिया मैदान में चयन ट्रायल के लिए पहुंच सकते हैं। ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति और दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार का भत्ता देय नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *