पौड़ी

जनता दर्शन में सात शिकायतें दर्ज, अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

सड़क, पेयजल, विद्युत और किसान पेंशन से जुड़ी समस्याएं उठीं, लंबित शिकायतों की प्रगति की भी हुई समीक्षा

पौड़ी। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने सड़क, पेयजल, विद्युत और किसान पेंशन सहित विभिन्न समस्याएं उठाईं। कार्यक्रम में कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयावधि में उनका निस्तारण करें।

जनता दर्शन में सड़क निर्माण के दौरान भूमि संबंधी विवाद, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के रखरखाव, विद्युत पोल की सुरक्षित स्थापना और किसान पेंशन योजना से जुड़े मामले सामने आए। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों और पुलिस विभाग को प्रकरणों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पूर्व में जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित मामलों पर नियमित निगरानी रखने और विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में एसीएमओ डॉ. वीके त्यागी, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती जुयाल, जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी, ग्रामीण निर्माण विभाग के लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, विद्युत विभाग के एसडीओ भूपेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम नवनीत कटारिया, परियोजना अधिकारी उरेडा चंद्रप्रकाश उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सड़क, पेयजल, विद्युत और किसान पेंशन से जुड़ी समस्याएं उठीं, लंबित शिकायतों की प्रगति की भी हुई समीक्षा

पौड़ी, 23 नवंबर। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को अपर जिलाधिकारी एफआर चौहान की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने सड़क, पेयजल, विद्युत और किसान पेंशन सहित विभिन्न समस्याएं उठाईं। कार्यक्रम में कुल सात शिकायतें प्राप्त हुईं।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। सभी अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयावधि में उनका निस्तारण करें।

जनता दर्शन में सड़क निर्माण के दौरान भूमि संबंधी विवाद, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत, सार्वजनिक परिसंपत्तियों के रखरखाव, विद्युत पोल की सुरक्षित स्थापना और किसान पेंशन योजना से जुड़े मामले सामने आए। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों और पुलिस विभाग को प्रकरणों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान पूर्व में जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित मामलों पर नियमित निगरानी रखने और विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में एसीएमओ डॉ. वीके त्यागी, मुख्य कृषि अधिकारी ऋतु कुकरेती जुयाल, जिला पर्यटन अधिकारी कमल किशोर जोशी, ग्रामीण निर्माण विभाग के लक्ष्मी प्रसाद भट्ट, विद्युत विभाग के एसडीओ भूपेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम नवनीत कटारिया, परियोजना अधिकारी उरेडा चंद्रप्रकाश उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *