राज्य स्थापना दिवस पर क्विज प्रतियोगिता, देवीखेत ने मारी बाजी
द्वारीखाल/पौड़ी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बीआरसी कीर्तिखाल में विकासखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 13 विद्यालयों के 39 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजीव रावत, प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत, बीआरसी समन्वयक शैलजा चमोली, राजकीय इंटर कॉलेज कीर्तिखाल के प्रधानाचार्य राकेश नेगी और मानवी कोटनाला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
छह चरणों में आयोजित हुई प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज देवीखेत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रैंस ने द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूसैंण ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में आबिद अहमद, संदीप नेगी, जसवीर नेगी, गणेश दत्त कुनियाल, चरण जी, रूपेश कुकरेती, शीला ध्यानी, राजेश भारद्वाज और महेंद्र सिंह राणा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को सामान्य ज्ञान बढ़ाने और प्रतिस्पर्धात्मक गतिविधियों में प्रतिभाग करने का अवसर मिला।

