पौड़ी

28 सितंबर से 16 अक्टूबर तक पौड़ी के विभिन्न विकासखंडों में लगेंगे सुरक्षा जवान भर्ती रोजगार मेले

पौड़ी। जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडाउन (जयहरीखाल) एवं एसएससीआई सिक्योरिटी लिमिटेड, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में 28 सितंबर से 16 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न विकासखंडों में सुरक्षा जवान भर्ती रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि सभी रोजगार मेले प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आयोजित होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर को विकासखंड कार्यालय पौड़ी, 29 सितंबर को कोट, 30 सितंबर को दुगड्डा तथा 1 अक्टूबर को खिर्सू में भर्ती मेला आयोजित किया जाएगा।

इसी क्रम में 3 अक्टूबर को रिखणीखाल, 5 अक्टूबर को पाबौ, 6 अक्टूबर को पोखड़ा, 7 अक्टूबर को एकेश्वर, 8 अक्टूबर को जयहरीखाल, 9 अक्टूबर को कल्जीखाल, 10 अक्टूबर को द्वारीखाल तथा 12 अक्टूबर को थलीसैंण में रोजगार मेले लगाए जाएंगे।

वहीं 13 अक्टूबर को यमकेश्वर, 14 अक्टूबर को बीरोंखाल, 15 अक्टूबर को नैनीडांडा तथा 16 अक्टूबर को आईटीआई श्रीनगर में भर्ती रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

ये होगी पात्रता

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष, न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, वजन 50 से 90 किलोग्राम तथा शैक्षिक योग्यता न्यूनतम हाईस्कूल (10वीं) निर्धारित की गई है।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति तथा पासपोर्ट आकार का नवीनतम फोटो लाना होगा।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के पात्र एवं इच्छुक युवाओं से निर्धारित तिथियों पर अपने निकटतम विकासखंड मुख्यालय में पहुंचकर भर्ती रोजगार मेले में प्रतिभाग करने और उपलब्ध रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *