पौड़ी

महंत अवैद्यनाथ जी की पुण्यतिथि पर 12 सितंबर को होगा स्मृति कार्यक्रम

यमकेश्वर/पौड़ी। ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ जी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर यमकेश्वर में स्मृति कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम 12 सितंबर 2026 (शनिवार) को सुबह 11 बजे गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय, विध्याणी, यमकेश्वर में आयोजित होगा।

 

कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ स्मृति समिति, यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल की ओर से किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य महंत अवैद्यनाथ के प्रेरणादायी जीवन, सामाजिक एवं धार्मिक योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को स्मरण करना है।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मीरा रतूड़ी के अनुसार, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूज्य संत शिरोमणि, राष्ट्र एवं समाज सेवा के प्रति समर्पित महंत अवैद्यनाथ जी की पुण्यतिथि पर उनकी पावन स्मृतियों को नमन किया जाएगा। कार्यक्रम में उनके सामाजिक और धार्मिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

समिति की ओर से क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन की शोभा बढ़ाने तथा महंत अवैद्यनाथ जी को श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *