पौड़ी

मनकामेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय सामूहिक रुद्राभिषेक शुरू

द्वारीखाल। ग्राम उत्तिण्डा स्थित प्रसिद्ध मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार से तीन दिवसीय सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। धार्मिक अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

रुद्राभिषेक के लिए सोमवार सुबह श्रद्धालु पारंपरिक वाद्ययंत्र ढोल-दमाऊ की थाप पर नाचते-गाते और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए देवप्रयाग संगम के लिए रवाना हुए। श्रद्धालु देवप्रयाग संगम से पवित्र गंगाजल लेकर आएंगे, जिसके बाद इसी गंगाजल से मनकामेश्वर महादेव का सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार तीन दिनों तक मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-अर्चना की जाएगी। क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना को लेकर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

12 अगस्त को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ तीन दिवसीय सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम का विधिवत समापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *