चैलूसैंण: श्री नागदेव गढ़ी से 17वीं कांवड़ यात्रा 6 अगस्त से होगी शुरू
द्वारीखाल/पौड़ी। श्री नागदेव गढ़ी चैलूसैंण मंदिर समिति एवं शिव भक्त कांवड़ियों की ओर से 17वीं कांवड़ यात्रा के आयोजन की घोषणा की गई है। जारी सूचना के अनुसार 6 अगस्त 2026 को प्रातः 7:00 बजे श्री नागदेव गढ़ी मंदिर से कांवड़ियों का जत्था गोमुख (गंगोत्री) के लिए रवाना होगा।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु गोमुख से गंगाजल लेकर 10 अगस्त 2026 की सायं श्री नागदेव गढ़ी मंदिर वापस पहुंचेंगे। इसके बाद 11 अगस्त 2026 को प्रातः भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि जलाभिषेक के उपरांत समस्त शिव भक्तों एवं क्षेत्रीय जनता के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह भंडारा स्वर्गीय प्रदीप सिंह (बाबू) एवं स्वर्गीय मनोज सिंह (ध्रुव) की स्मृति में आयोजित होगा।
कांवड़ यात्रा में शामिल होने के इच्छुक शिव भक्तों से अपील की गई है कि वे 5 अगस्त 2026 की सायं श्री नागदेव गढ़ी मंदिर, चैलूसैंण में एकत्रित हों।
आयोजकों ने अधिक जानकारी के लिए नागेश्वर जनरल स्टोर, चैलूसैंण से संपर्क करने की अपील की है। संपर्क नंबर: 8954529798, 9410508572, 9627989824।
