पौड़ी

बाल अधिकार संवाद कार्यक्रम में 130 विद्यार्थियों को अधिकारों और कानूनों की दी जानकारी

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में ‘बाल अधिकार–सुरक्षित परिवार’ विषय पर आयोजित बाल अधिकार संवाद कार्यक्रम में 130 आवासीय विद्यार्थियों को उनके अधिकार, कर्तव्य एवं बाल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का आयोजन बाल कल्याण समिति, टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष ऋषि कुमार कंडवाल की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में श्री दर्शन संस्कृत महाविद्यालय तथा श्री हरिहर ज्ञानपीठ न्यास के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में एक शिक्षाविद् एवं साहित्यकार के रूप में वक्ता ने 1 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों से संवाद करते हुए उन्हें बाल अधिकारों, उनके कर्तव्यों तथा बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की सरल भाषा में जानकारी दी। संवाद के दौरान विद्यार्थियों को जागरूक नागरिक बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में वक्ता ने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ऋषि कुमार कंडवाल तथा दोनों शैक्षणिक संस्थानों का आमंत्रण एवं सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *