थलीसैंण में पीएम स्वनिधि योजना का विशेष शिविर, स्ट्रीट वेंडरों को दी गई ऋण और डिजिटल भुगतान की जानकारी
पौड़ी। नगर पंचायत थलीसैंण में सोमवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य रेहड़ी-पटरी और छोटे स्वरोजगार से जुड़े पात्र लाभार्थियों को योजना की जानकारी देना तथा आवेदन प्रक्रिया में सहायता उपलब्ध कराना रहा।

शिविर में लाभार्थियों को योजना के अंतर्गत मिलने वाली बिना गारंटी ऋण सुविधा, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा, समय पर ऋण चुकाने पर ब्याज अनुदान तथा अन्य प्रोत्साहनकारी लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही पात्र लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन भी किया गया।
नगर पंचायत प्रशासन ने सभी पात्र स्ट्रीट वेंडरों से प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने स्वरोजगार को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की अपील की।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बीरा देवी, अधिशासी अधिकारी दीपक प्रताप, सभासद जगदीश रतूड़ी, एलडीएम किशन सिंह रावत सहित भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक एवं जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक उपस्थित
