अशोक सेमवाल बने भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के मुख्य महासचिव उत्तराखंड
देहरादून। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति ने संगठन विस्तार के तहत अशोक सेमवाल को उत्तराखंड का मुख्य महासचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन कार्यकर्ताओं और किसानों में उत्साह का माहौल है।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अशोक सेमवाल लंबे समय से किसानों, ग्रामीणों और सामाजिक मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नवनियुक्त मुख्य महासचिव अशोक सेमवाल ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह किसानों के अधिकारों, समस्याओं और हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों को खेती, सिंचाई, बिजली, समर्थन मूल्य, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा और ग्रामीण विकास जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनके समाधान के लिए संगठन मजबूत आवाज उठाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति को गांव-गांव तक मजबूत करने, युवाओं और किसानों को संगठन से जोड़ने तथा किसानों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
संगठन के पदाधिकारियों और समर्थकों ने अशोक सेमवाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन उत्तराखंड में और अधिक मजबूत होगा।
