पौड़ी

यूकेडी ने फिर उठाया ग्रेड पे का मुद्दा, पुलिसकर्मियों को न्याय दिलाने की मांग

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ग्रेड पे 4600 रुपये के महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात की। इस दौरान वर्ष 2001 में भर्ती हुए पुलिसकर्मियों के हितों से जुड़ी इस लंबित मांग को प्रमुखता से उठाया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि वर्ष 2001 में भर्ती हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी उत्तराखंड के मूल निवासी हैं, जो लंबे समय से ग्रेड पे 4600 रुपये की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में पहले भी उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जा चुका है।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस के जवानों की यह मांग लंबे समय से लंबित है, जिसे अब न्यायोचित रूप से लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर उचित कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रहे मूल निवासियों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *