पौड़ी

शताब्दी समारोह के सफल समापन पर कोषाध्यक्ष सुभाष कुकरेती ने जताया आभार

द्वारीखाल/पौड़ी गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज सिलोगी के शताब्दी समारोह के सफल आयोजन एवं समापन के बाद आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष सुभाष चंद्र कुकरेती ने समस्त सहयोगियों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि इस भव्य आयोजन की सफलता के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद रावत एवं उनकी पूरी स्कूल टीम का विशेष योगदान रहा। साथ ही पूर्व छात्र एवं वर्तमान में राजकीय इंटर कॉलेज चेलूसैण में कार्यरत प्रधानाचार्य वीरेन्द्र गिरी का भी उन्होंने विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

कुकरेती ने कहा कि आयोजन के दौरान उन्हें जिस प्रकार सम्मान मिला, उसके लिए वे विद्यालय परिवार के सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने पिछले छह महीनों से आयोजन की तैयारियों में सहयोग देने वाले सभी साथियों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी तरह सहयोग मिलता रहेगा।

उन्होंने पूर्व छात्र कोमल गिरी गोस्वामी (ग्राम ग्वील/शिवालय), राजेन्द्र मोहन बलूनी (ग्राम उत्तिण्डा) तथा पंडित परमेश्वरानंद बलूनी (ग्राम उत्तिण्डा) का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

कोषाध्यक्ष ने जानकारी दी कि आयोजन से संबंधित आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा आगामी 7 से 10 दिनों में समूह के माध्यम से साझा किया जाएगा।

अंत में उन्होंने सभी सहयोगियों का पुनः धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *