देहरादून

यूकेडी ने केंद्रीय कार्यकारिणी का किया विस्तार, कई नए पदाधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस क्रम में कर्नल कैलाश चंद्र देवरानी को केंद्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही हिमांशु रावत, प्रमोद काला एवं पुष्पांजलि गौड़ को केंद्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि सुदेश भट्ट को केंद्रीय संयुक्त सचिव बनाया गया है।

यह कार्यक्रम दल के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में कुकरेती ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास और क्षेत्रीय अस्मिता की रक्षा के लिए संगठन का मजबूत होना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ, जहां सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *