नयार वैली फेस्टिवल में एंगलिंग बनी आकर्षण का केंद्र, रोमांच के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सतपुली/पौड़ी। नयार वैली फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित एंगलिंग (मछली पकड़ने) गतिविधि रोमांच और प्रकृति के अद्भुत संगम के रूप में उभरकर सामने आ रही है। स्वच्छ व निर्मल नयार नदी की धाराओं में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

एंगलिंग गतिविधि के माध्यम से जहां साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं जल संरक्षण और नदी पारिस्थितिकी के प्रति जागरूकता का भी संदेश दिया जा रहा है। विशेषज्ञों की निगरानी में “कैच एंड रिलीज” पद्धति अपनाई गई, जिससे मछलियों और जलीय जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
नयार घाटी की प्राकृतिक सुंदरता के बीच संपन्न हुई यह एंगलिंग प्रतियोगिता पर्यटन, रोमांच और पर्यावरण संतुलन का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है, जिसने प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों का भी ध्यान आकर्षित किया।
