पौड़ी

नयार वैली फेस्टिवल में कयाकिंग बना रोमांच का केंद्र, नयार नदी की लहरों पर दिखा साहस और कौशल

सतपुली/पौड़ी। नयार वैली फेस्टिवल के तहत आयोजित कयाकिंग गतिविधि ने साहसिक खेलों को नई पहचान दी। नयार नदी की तेज जलधाराओं पर प्रतिभागियों ने संतुलन, साहस और तकनीक का अद्भुत समन्वय दिखाते हुए अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कयाकिंग केवल एक एडवेंचर स्पोर्ट नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और प्रकृति के साथ सामंजस्य का अनूठा अनुभव भी रहा। प्रशिक्षित पेशेवर कयाकर्स की निगरानी में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करते हुए यह गतिविधि संपन्न कराई गई, जिससे प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों में भी उत्साह और भरोसा बना रहा।

नयार घाटी की हरियाली और कलकल बहती नदी के मनोरम दृश्य के बीच कयाकिंग ने फेस्टिवल के माहौल को रोमांच, ऊर्जा और जीवंतता से भर दिया। यह आयोजन प्रतिभागियों के लिए यादगार अनुभव साबित हुआ, वहीं दर्शकों के लिए यह फेस्टिवल का प्रमुख आकर्षण बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *